नयी दिल्ली , मार्च 01 -- भारत ने कहा है कि ईरान पर अमेरिका और इजरायल की संयुक्त सैन्य कार्रवाई के कारण उड़ानों के बंद होने के चलते यहां फंसे विदेशी नागरिक अपने वीजा की अवधि बढ़ाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विदेश मंत्रालय ने रविवार सुबह एक परामर्श जारी कर कहा कि पश्चिम एशिया में उत्पन्न स्थिति के कारण यहां फंसे जिन विदेशी नागरिकों को अपने यात्रा कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ा है वे वीजा संबंधी सुविधाओं के लिए निकट केविदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

परामर्श में कहा गया है, " भारत में सभी विदेशी नागरिक, जिन्हें पश्चिम एशिया क्षेत्र में चल रहे घटनाक्रम की वजह से अपनी यात्रा योजना बदलनी पड़ी हैं और जिन्हें अपने वीज़ा को बढ़ाने या अपने स्टे को नियमित करने में मदद चाहिए, उनसे अनुरोध है कि वे पास के विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। संबंधित कार्यालय ज़रूरी औपचारिकता में मदद करेगा। "गाैरतलब है कि ईरान की राजधानी तेहरान पर रविवार तड़के हुए अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई और सेना के अनेक शीर्ष अधिकारियों की मौत हो गयी है। इस तनाव से मध्य पूर्व का स्वरूप बदलने का खतरा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित