नयी दिल्ली , फरवरी 02 -- भारत फोर्ज लिमिटेड की शत-प्रतिशत स्वामित्व वाली सहायक कंपनी जेएस ऑटो कास्ट फाउंड्री इंडिया (जेएसए) में प्रेमजी इन्वेस्ट ने 300 करोड़ रुपये का इक्विटी निवेश किया है।
जेएस ऑटो कास्ट फाउंड्री इंडिया औद्योगिक और ऑटोमोटिव अनुप्रयोगों के लिए महत्वपूर्ण फेरस कास्टिंग की अग्रणी आपूर्तिकर्ता है।
यह निवेश कंपनी में प्राथमिक पूंजी निवेश के रूप में किया गया है। इस निवेश के बाद कंपनी में प्रेमजी इन्वेस्ट की हिस्सेदारी 23 प्रतिशत हो गयी है।
इस पूंजी का उपयोग जेएसए की विकास गति को तेज करने के लिए किया जायेगा, जिसमें कास्टिंग क्षमता का विस्तार, मीडियम कास्टिंग क्षमता में निवेश तथा अधिग्रहण के माध्यम से उद्योग का एकीकरण शामिल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित