श्रीगंगानगर , अप्रैल 17 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के समेजा कोठी थाना क्षेत्र में पुलिस ने पाकिस्तान सीमा के निकट चक 41 एफ में शुक्रवार को एक गेहूं के खेत में फसल की कटाई के दौरान एक विदेशी पिस्तौल बरामद हुआ।

सूत्रों ने बताया कि पिस्तौल एक पैकेट में पैक किया हुआ था। आशंका है कि इस पैकेट को पाकिस्तान ड्रोन से गिराया गया जो भारतीय तस्करों के हाथ नहीं लगा। खेत के किसान द्वारा सूचना दिए जाने पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और खुफिया एजेंसियों के अधिकारी एवं जवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने पैकेट को खोल तो उसमें विदेशी जिगाना (ग्लोक-19) का एक पिस्तौल मिला।

सूत्रों ने बताया कि पैकेट काफी पुराना था, जिससे संभावना है कि इसे बहुत पहले ड्रोन से गिराया गया है। इसी खेत में और आसपास के खेतों में इस तरह के पैकेट और भी होने संभावना को देखते हुए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया। देर शाम तक कोई और पैकेट नहीं मिला था, लेकिन अभियान जारी था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित