आइची नागोया , सितंबर 27 -- भारत ने रविवार को सिंगापुर पर 7-0 की शानदार जीत के साथ महिला हॉकी के पूल बी स्टेज का सफ़र खत्म किया। टीम ने अपने सभी पांचों मैच जीते और सेमीफाइनल में जगह बनाई।
सलीमा टेटे (17'), सुनेलिता टोप्पो (22', 24'), लालरेम्सियामी (26'), रुतुजा दादासो पिसाल (29'), निक्की प्रधान (35') और दीपिका (55') ने गोल किए। सेमीफाइनल में बुधवार को भारत का मुकाबला दक्षिण कोरिया से होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित