नयी दिल्ली , अक्टूबर 22 -- भारत ने सऊदी अरब में नागरिक और ऊर्जा ठिकानों पर हमलों की कड़ी निंदा करते हुए इन्हें अस्वीकार्य बताया है और तुरंत रोकने की मांग की है।
विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा कि 21 अक्टूबर को दम्माम के किंग फहद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और पूर्वी प्रांत के शायबाह तेल क्षेत्र पर हुए हमलों में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।
दम्माम हवाई अड्डे पर हुए हमले में एक भारतीय की मौत हुई है और दो घायल हुए हैं। वहीं, शायबाह तेल क्षेत्र पर हुए हमले में एक अन्य भारतीय घायल हुआ। भारत ने मृतक के परिवार के प्रति संवेदना जताई और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित