कोलंबो , अगस्त 23 -- यशस्वी जायसवाल (45) और केएल राहुल (18) रन की पारियों की मदद से भारत ने रविवार को दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन भोजनकाल तक श्रीलंका के खिलाफ दो विकेट पर 88 रन बना लिये है।
आज यहां भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिए यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 37 रन जोड़े। 11वें ओवर में लाहिरू कुमारा ने केएल राहुल (18) को आउटकर श्रीलंका को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये देवदत्त पड़िक्कल ने जायसवाल के साथ पारी को संभलाने का प्रयास किया। इसी दौरान 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर असिता फर्नांडो ने अर्धशतक की ओर बढ़ रहे जायवाल का शिकार कर लिया। यशस्वी जायसवाल ने 53 गेंदों में नौ चौकों की मदद से (45) रनों की पारी खेली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित