नयी दिल्ली , जून 03 -- ) भारत ने मिलेट से तैयार रेडी-टू- कुक उत्पादों को पहली बार समुद्री मार्ग से न्यूजीलैंड के लिए निर्यात किया है। मिलेट के इस उत्पाद को कुछ प्रकार वनस्पतियां मिलकर तैयार किया गया है। इसके निर्यात में वाणिज्य मंत्रालय की एजेंसी एपीडा ने मदद की हैवाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने इस सफलता पर खुशी जताते हुए एपीडा को बधाई दी है।

श्री गोयल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि भारत के छोटे अनाज वैश्विक स्तर पर बड़ा प्रभाव डाल रहे हैं!उन्होंने कहा," भारत से न्यूजीलैंड तक वनस्पति-युक्त, पकाने के लिए तैयार बाजरे के पौष्टिक खाद्य पदार्थों की पहली समुद्री खेप भेजने में मदद करने के लिए एपीडा को को हार्दिक बधाई।"वाणिज्य मंत्री ने कहा कि 'श्री अन्न' को वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय बनाने के लिए मोदी सरकार के प्रयास हमारे किसानों और उद्यमियों के लिए नए अवसर पैदा कर रहे हैं।

एपीडा कृषि एवं संस्कृत खाद्य उत्पादन के निर्यात को प्रोत्साहन और तकनीकी सहायता देने वाली सरकारी एजेंसी है।

मिलेट(ज्वार बाजरे) से बने एक इन उत्पादों में अश्वगंधा, हल्दी और अन्य पौष्टिक वनस्पतियों को मिश्रित कर तैयार किया गया है। इन अलग-अलग प्रकार के उत्पादों को खीर या खिचड़ी आदि के रूप में तैयार कर ग्रहण किया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित