आइची-नागोया (जापान) , सितंबर 29 -- एशियाई खेलों में मंगलवार को भारत ने महिलाओं के ट्रैप टीम स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। वहीं नीरू ढांडा ने व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाई।

आज यहां भारत की नीरू ढांडा, आशीमा अहलावत और मनीषा कीर ने महिलाओं के ट्रैप टीम स्पर्धा में 328 अंकों के साथ रजत पदक जीता। चीन ने 346 अंक के साथ स्वर्ण और कुवैत ने 325 अंक के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित