नयी दिल्ली , जून 02 -- भारत ने पाकिस्तान और यूरोपीय संघ के संयुक्त वक्तव्य में जम्मू कश्मीर और लद्दाख को लेकर की गयी टिप्पणी पर कड़ा रूख अपनाया है और इसे अवांछित करार देते हुए सिरे से खारिज कर दिया।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को यहां साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में इस संबंध में पूछे गये सवाल के जवाब में कहा कि केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न अंग हैं । यह भारत का आंतरिक मामला है और जिसका इस मामले से कोई लेना देना नहीं है उसे इस तरह की टिप्पणी से बचना चाहिए।
रिपोर्टों के अनुसार पाकिस्तान और यूरोपीय संघ के बीच सोमवार को इस्लामाबाद में हुई वार्ता के बाद संयुक्त वक्तव्य में रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के साथ-साथ जम्मू कश्मीर के बारे में भी उल्लेख किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित