महराजगंज , अगस्त 23 -- उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में रविवार को भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस ने सीमावर्ती भरवलिया गांव के पास दो लाख इक्यानबे हजार रुपये के बिस्किट बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार आज ठूठीबारी थाना क्षेत्र में सुरक्षाकर्मी गश्त कर रहे थे। इस बीच भरवलिया गांव के एक पिकअप आती हुयी दिखी। संदिग्ध प्रतीत होने पर सुरक्षाकर्मियों ने पिकअप को रोका और चालक अखिलेश जायसवाल से पूछताछ की। पूछताछ में उसने बताया कि वह भारतीय क्षेत्र से 2.91 लाख का बिस्किट लेकर नेपाल भेजा जा रहा था। वह बरामद बिस्किट का कोई प्रपत्र नहीं दिखा सका।
आरोपी ने बताया कि वह गोरखपुर से बिस्किट लेकर आ रहा था। उसे सिर्फ इतना ही पता है कि इसे सीमा क्षेत्र तक पहुंचाना है। यहां एक व्यक्ति से मुलाकात होती तो वहीं इसे उतारता है। उसके बारे में वह सटीक जानकारी नहीं दे सका।
ठूठीबारी थाने के उप निरीक्षक मनीष तिवारी ने बताया की सीमावर्ती क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है। क्षेत्र की सभी पगडंडियों पर नजर रखी जा रही है। बिस्किट बरामद कर आरोपी के खिलाफ कस्टम अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित