सुपौल , सितंबर 17 -- बिहार में सुपौल जिले के भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने अलग-अलग कार्रवाई में 31.5 लीटर नेपाली शराब, दो किलोग्राम गांजा और एक मोटरसाइकिल जब्त करने के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बीरपुर के कार्यवाहक कमांडेंट जगदीश कुमार शर्मा ने बताया कि सीमा पर अवैध गतिविधियों की रोकथाम और सुरक्षा के दृष्टिगत 16 सितंबर को सीमा चौकी फतेहपुर एवं सतना के बलकर्मियों ने गश्ती अभियान के दौरान यह कार्रवाई की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित