नयी दिल्ली , अगस्त 04 -- भारत ने चीन के साथ संबंधों के बारे में कहा है कि दोनों देशों के बीच बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ रही है और लोगों के बीच परस्पर संबंध बेहतर बनाने के लिए कई कदम उठाये गये हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने मंगलवार को मीडिया ब्रीफिंग में चीन में सोशल मीडिया पर भारत और भारतीय संस्कृति के खिलाफ दुष्प्रचार से संबंधित सवाल पर कहा कि लोगों की सुविधा को ध्यान में रखकर कैलाश मानसरोवर यात्रा और हवाई संपर्क की बहाली सहित अनेक कदम उठाये जा रहे हैं। इन कदमों से संबंध और मजबूत होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित