चंडीगढ़ , मई 07 -- भारत अंडर-19 और पंजाब के पूर्व तेज गेंदबाज़ अमनप्रीत सिंह गिल का बुधवार को चंडीगढ़ में 36 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनकी मौत का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

अंडर-19 क्रिकेट में गिल, विराट कोहली के टीममेट रहे थे। उन्होंने 2006 से 2008 के बीच पंजाब के लिए छह प्रथम श्रेणी मैच खेले और 11 विकेट लिए। वह पहले आईपीएल के दौरान पंजाब किंग्स (तब किंग्स XI पंजाब) का भी हिस्सा रहे थे और बाद में पंजाब की सीनियर चयन समिति के सदस्य भी बने। बुधवार रात हैदराबाद में सनराइज़र्स हैदराबाद (एसआरएच) के ख़िलाफ़ मैच के दौरान पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों ने अमनप्रीत को श्रद्धांजलि देने के लिए काली पट्टी बांधी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित