ग्लासगो , जुलाई 24 -- राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों की लाइटवेट पैरा पावरलिफ्टिंग में भारत के अशोक शुक्रवार को ब्रॉन्ज़ मेडल जीतने से चूक गए। उन्होंने 200 किग्रा की बेस्ट लिफ्ट के साथ 143.8 पॉइंट हासिल किए और चौथे स्थान पर रहे, जबकि उनके साथी खिलाड़ी परमजीत कुमार 135.6 पॉइंट के साथ सातवें स्थान पर रहे।
मार्क स्वान (इंग्लैंड)-153.9 पॉइंट्स ने स्वर्ण पदक जीता जबकि रोलैंड एज़ुरुइके (एनजीआर) - 153.9 पॉइंट्स ने रजत और बोनी बन्याऊ गुस्टिन (मलेशिया) -153.5 पॉइंट्स ने कांस्य पदक जीता।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित