पुणे , अगस्त 22 -- लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि भारत की सबसे बड़ी ताकत देश की 70 करोड़ महिलाओं की अनूठी यात्राएं, कल्पनाएं और सपने हैं।
श्री गांधी ने शनिवार को महाराष्ट्र के पुणे में छात्राओं और महिलाओं के लिए आयोजित 'छात्रों की गूँज' विशेष कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हर महिला इस ब्रह्मांड में अद्वितीय, विशेष और स्वतंत्र व्यक्ति है तथा उसका अपना सपना और जीवन के प्रति अपना दृष्टिकोण है।
कांग्रेस नेता ने महिलाओं के लिए आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में कहा "महिलाएं किसी की संपत्ति नहीं हैं और वे न पिता, न पति और न ही बेटे की हैं। मनुस्मृति वह सोच है जिसमें महिला को पिता, पति और पुत्र के अधीन बताया गया है।"उन्होंने कहा कि भारतीय महिलाएं हिंसा, अपमान, नियंत्रण और समय की पाबंदियों के जरिए बंधी हुई हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों और बंधनों से निपटने के लिए देश के8 महिलाओं में-दहेज नहीं-सपने, बेड़ियां नहीं- विकल्प, कम उम्र में विवाह नहीं-शिक्षा, भेदभाव नहीं-सम्मान और डर नहीं- स्वतंत्रता होनी चाहिए।
श्री गांधी ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को इन बंधनों को तोड़ने के लिए प्रेरित करना है और प्रत्येक महिला को अपने जीवन का सपना तथा भविष्य खुद तय करने का अधिकार है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित