आईची नागोया , सितंबर 22 -- आयुष शेट्टी ने एशियन गेम्स के मेडलिस्ट कोकी वातानाबे को 21-10, 21-19 से हराकर जापान के खिलाफ मेंस टीम के क्वार्टर-फाइनल मुकाबले में 3-0 से जीत पक्की की और मेडल भी सुनिश्चित किया।

इससे पहले लक्ष्य सेन ने कोडाई नारोका के खिलाफ शानदार वापसी करते हुए 11-21, 21-5, 21-19 से जीत हासिल की थी। फिर दूसरे मैच में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने पूर्व वर्ल्ड चैंपियन ताकुरो होकी और युगो कोबायाशी को 21-18, 24-22 से हराया।

इस जीत ने एशियन गेम्स में 40 साल बाद भारत के लिए टीम मेडल भी पक्का कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित