दरभंगा , मई 02 -- भारत की 16वीं एवं स्वतंत्र भारत की 8वीं जनगणना 2027 के प्रथम चरण अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य आज से शुरू हो गया है, जो 31 मई 2026 तक चलेगा।

जिलाधिकारी कौशल कुमार ने शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की जनगणना 2027 का प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) आज 02 मई 2026 से प्रारंभ होकर 31 मई 2026 तक होगी। यह भारत की जनगणना 2027 पूर्णतः डिजिटल मोड में निष्पादित की जा रही है तथा पहली बार आम लोगों को स्वगणना का विकल्प मोबाईल ऐप के द्वारा प्रदान किया गया। उन्होंने बताया कि मकान सूचीकरण के पूर्व आम लोगों को स्वगणना का विकल्प दिया गया था, जो 17 अप्रैल 2026 को प्रारंभ होकर 01 मई 2026 तक चला है।

श्री कुमार ने बताया कि स्वगणना कार्य में दरभंगा जिला को दरभंगा जिले को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। यह उपलब्धि नागरिकों ,जनप्रतिनिधियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों के संयुक्त प्रयास से सफल हुआ है। उन्होंने बताया कि प्राप्त आंकड़ों के तहत दरभंगा जिले को तीसरा, मधुबनी प्रथम और वैशाली को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। 01 मई 2026 तक स्व- गणना के अवसर पर नागरिक घर बैठे मोबाइल ऐप के माध्यम से कार्य पूर्ण किये, जिसकी कुल संख्या 04 लाख 95 हजार 285 लोगों ने स्व गणना का कार्य संपन्न किया। स्वगणना कार्य में दरभंगा प्रमंडल का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित