नयी दिल्ली , फरवरी 07 -- भारत की इलावेनिल वलारिवन ने शनिवार को एशियन निशानेबाजी चैंपियनशिप 2026 में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल कॉन्टिनेंटल टाइटल का सफलतापूर्वक बचाव किया। आज यहां 26 साल की वलारिवन ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए 252.0 का स्कोर करके अपना तीसरा व्यक्तिगत कॉन्टिनेंटल निशानेबाजी खिताब जीता। वलारिवन ने 2019 में अपना पहला एशियन खिताब जीता था।

भारतीय निशानेबाज ने छठी सीरीज में बढ़त बनाई और आखिर तक इसे बनाए रखा। वलारिवन की तरह ओलंपियन मिसाकी नोबाटा 251.5 के स्कोर के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा। पोडियम पर तीसरे स्थान पर 32 साल की मेघना सज्जनार (229.5) रहीं, जिन्होंने अपनी हमवतन आर्या बोरसे को फाइनल राउंड में हराकर अपना पहला कॉन्टिनेंटल कांस्य पदक जीता।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित