नयी दिल्ली , अप्रैल 28 -- भारत-अमेरिकी वाणिज्य मंडल (आईएसीसी) ने अपने राजस्थान चैप्टर की शुरुआत की है, जो राज्य स्तर पर भारत-अमेरिका व्यापार और निवेश संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से एक रणनीतिक विस्तार है।
आईएसीसी की मंगलवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में उम्मीद जतायी गयी है कि यह चैप्टर सीमा पार साझेदारी को सुविधाजनक बनाने, नीतिगत संवाद को बढ़ाने और भारतीय तथा अमेरिकी व्यवसायों के बीच क्षेत्र-विशिष्ट के लिए सहयोग के लिए एक मंच के रूप में कार्य करेगा।
अमेरिकी दूतावास में वाणिज्यिक मामलों के सलाहकार जोनाथन हेइमर ने कहा कि विकसित होती भारत-अमेरिका साझेदारी वैश्विक आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित