नयी दिल्ली , फरवरी 26 -- युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अमेरिका के साथ प्रस्तावित भारत-विरोधी व्यापार समझौते को लेकर गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में विरोध प्रदर्शन किया।

कार्यकर्ता युवा कांग्रेस कार्यालय से रायसीना रोड की ओर शांतिपूर्वक मार्च कर रहे थे लेकिन दिल्ली पुलिस ने अवरोधक लगाकर उन्हें रोक दिया और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

प्रदर्शन में शामिल नेताओं ने आरोप लगाया कि यह व्यापार समझौता किसानों, छोटे उद्यमियों और युवाओं के रोजगार के हितों के खिलाफ है। उनका कहना था कि देश के बाजार और भविष्य से जुड़े फैसले बंद दरवाजों के पीछे नहीं होने चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित