रांची, अप्रैल 12 -- झारखंड भाजपा के प्रदेश महामंत्री एंव राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने भारतीय संगीत जगत की सुर-साधिका, पद्म विभूषण से सम्मानित सुप्रसिद्ध गायिका आशा भोंसले के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

डॉ. वर्मा ने कहा कि आशा भोसले का निधन भारतीय संगीत जगत के एक युग का अवसान है। उन्होंने अपने आठ दशकों के शानदार संगीत सफर में हजारों गीतों के माध्यम से भारतीय सिनेमा और संगीत को नई पहचान दी।

डॉ. वर्मा ने कहा कि आशा ताई की गायकी हर पीढ़ी के दिलों में बसती है और उनका योगदान सदैव अमिट रहेगा। उनकी आवाज भारतीय संस्कृति की आत्मा बनकर हमेशा गूंजती रहेगी। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित