गोरखपुर , अक्टूबर 22 -- रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वाेत्तर रेलवे के तत्त्वावधान में 33वीं अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल बास्केटबॉल प्रतियोगिता-2026 का आयोजन 23 से 26 अक्टूबर तक सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम गोरखपुर में किया जायेगा।
पूर्वोत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने गुरूवार को बताया कि इस प्रतियोगिता में उत्तर रेलवे, दक्षिण रेलवे, दक्षिण मध्य रेलवे, मध्य रेलवे, पश्चिम रेलवे, रेलवे सुरक्षा विशेष बल तथा मेजबान पूर्वाेत्तर रेलवे सहित कुल सात टीमें अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेगी। प्रतियोगिता में सभी टीमों को दो पूलों में बाँटकर कुल 13 मैच खेले जायेंगे।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारम्भ अपर महाप्रबन्धक विनोद कुमार शुक्ल 23 अक्टूबर को सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम गोरखपुर में करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित