जालंधर , अप्रैल 23 -- रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला (आरसीएफ) और भारतीय रेलवे के कोच दविंदर सिंह टोनी पाजी का गुरुवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

जालंधर की सुरजीत हॉकी सोसाइटी ने श्री दविंदर सिंह टोनी पाजी के असामयिक निधन पर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

टॉनी पाजी हॉकी के एक सच्चे स्तंभ थे। आरसीएफ और भारतीय रेलवे के कोच के रूप में उनके योगदान ने भारतीय हॉकी पर अमिट छाप छोड़ी है। खेल के प्रति उनका जुनून, मार्गदर्शन और निस्वार्थ समर्पण पूरे हॉकी जगत को हमेशा याद रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित