नयी दिल्ली , मार्च 05 -- भारतीय यूथ मुक्केबाजी टीम थाईलैंड के बैंकॉक में रविवार से शुरु होने वाले वर्ल्ड बॉक्सिंग फ्यूचर्स कप 2026 में भाग लेने के लिए शुक्रवार को रवाना होगी।

इस टूर्नामेंट के सभी मुकाबले बैंकॉक के इनडोर स्टेडियम हुआमार्क में खेले जायेंगे। इसमें दुनिया भर के कुछ सबसे प्रतिभाशाली युवा बॉक्सर्स अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। यूथ टीमें ओलंपिक भार वर्ग में मुकाबला करेगी, जिससे युवा एथलीटों को अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा का अनुभव मिलेगा। शुरुआती मुकाबले 8 मार्च को शुरू होंगे, उसके बाद क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल और 15 मार्च को फाइनल खेला जायेगा।

भारत पुरुष और महिला दोनों वर्ग में 10 सदस्यों की टीम उतारेगा। महिलाओं की टीम में गुंजन (48किग्रा), चंद्रिका भोरेशी पुजारी (51किग्रर), जॉयश्री देवी चिरोम (54किग्रा), राधामणि लोंगजाम (57किग्रा), और प्राची (60किग्रा) शामिल हैं।

पुरुषों की टीम में अंबेकर मीतेई लैरेनलकपम (50किग्रा), उधम सिंह राघव (55किग्रा), साहिल दुहान (60किग्रा), अमन सिवाच (65किग्रा), और प्रियांश सेहरावत (70किग्रा) शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित