आइची-नागोया (जापान) , सितंबर 29 -- भारतीय मुक्केबाज अंकुश पंघाल ने मंगलवार को एशियाई खेलों के पुरुषों के 80 किग्रा भारवर्ग के सेमीफाइनल में उज्बेकिस्तान के मौजूदा विश्व चैंपियन फ़ज़लीद्दीन एर्किनबोएव को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं महिला वर्ग में परवीन ने 65 किग्रा भार वर्ग में चीन की ली शू को हराकर खिताबी मुकाबले में जगह पक्की की।

आज यहां खेले गये सेमीफाइनल मुकाबले में अंकुश ने उज्बेकिस्तान के फजलीद्दीन को 4-1 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई।

इससे पहले राउंड ऑफ 32 में अंकुश ने बहरीन के हम्सा वोगेल 5-0 से हराया था। तथा क्वार्टर फाइनल तजाकिस्तान के नेक्रूज सलीमोव पर 5-0 से जीत दर्ज की थी।

इससे पहले दिन में परवीन ने मंगलवार को महिला 65 किलोग्राम भार वर्ग के मुकाबले में चीन की ली शू को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित