चेम्सफोर्ड , मई 25 -- अरुंधति रेड्डी (तीन विकेट/20 रन), शेफाली वर्मा (50) और यस्तिका भाटिया (47) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय महिला ने सोमवार को अभ्यास मैच में ईसीबी डेवलपमेंट महिला इलेवन को सात विकेट से हराया।
भारतीय महिला टीम ने 16:4ओवर में तीन विकेट पर 168 रन बनाकर मुकाबला सात विकेट से जीत लिया। भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों तक खेलते हुए छह विकेट पर 200 रन बनाये। शेफाली वर्मा रिटयर आउट ने 25 गेंदों में नौ चौके और एक छक्का लगाते हुए (50) रन बनाये और 35 गेंदों में छह चौके लगाते हुए यस्तिका भाटिया ने 47 रनों की पारी खेली। भारती फूलमाली ने 29 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्का लगाते हुए (48) रन बनाये। अरुंधति रेड्डी 20 रन बनाकर आउट हुई। ईसीबी के लिए ऐली एंडरसन ने दो विकेट लिये। क्लारा थैकर, मारिया एंड्रयूज ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित