भोपाल , मई, 20 -- भारत की अंडर 18 पुरुष हॉकी टीम ने बुधवार को उद्धव दास मेहता (भाई जी) सेंट्रल साई सेंटर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी चार मैचों की सीरीज़ 3-3 से ड्रॉ के साथ खत्म की। चार मैचों की सीरीज के दो मैच ड्रा रहे तथा दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीते।

आज यहां भारतीय टीम ने मैच की शुरुआत जोरदार की और करण गौतम ने (10वें) मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला, इसके बाद बेन सिद्धार्थ ने (14वें) मिनट एक मैदानी गोल किया। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया ने वापसी की और दूसरे क्वार्टर में बराबरी कर ली। जेट जॉनस्टोन ने (18वें, 25वें) मिनट में गोल करके ऑस्ट्रेलिया को हाफटाइम तक बराबरी पर ला दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित