उज्जैन , मई 28 -- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय नौसेना बैंड दल को दो लाख 50 हजार रुपए का पुरस्कार देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गत दिवस दत्त अखाड़ा घाट पर राष्ट्रभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुति देने वाले भारतीय नौसेना बैंड दल को यह पुरस्कार देने की घोषणा की।

उल्लेखनीय है कि मां शिप्रा तीर्थ परिक्रमा यात्रा के समापन समारोह में मुख्यमंत्री डॉ.यादव की उपस्थिति में भारतीय नौसेना बैंड ने प्रस्तुति दी थी। बैंड की प्रस्तुति से उपस्थित श्रद्धालुओं में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित