जयपुर , मार्च 29 -- भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल (बीयूवीएम) राजस्थान की 37 सदस्यीय कार्यकारिणी का मनोनयन किया गया हैं।

प्रान्तीय अध्यक्ष का कार्यभार फिलहाल राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता के पास ही रहेगा। जिलों की कार्यकारिणी का मनोनयन भी कर दिया गया है। यह मनोनयन भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल (इण्डिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता द्वारा किया गया। बीयूवीएम राजस्थान का यह चौथा मनोनयन है। हर दो साल पर बीयूवीएम राजस्थान का मनोनयन किया जाता है।

श्री गुप्ता ने बताया कि मनोनयन में मुख्य जिलों को ध्यान में रखकर पदाधिकारी बनाये गये हैं। बीकानेर के मोहन सुराणा, भरतपुर के संजीव गुप्ता एवं कोटा के राजेन्द्र खण्डेलवाल कार्यकारी अध्यक्ष बनाये गये हैं। प्रेमप्रकाश गुप्ता को महामंत्री बनाया गया है। सुरेश सैनी, महेश चन्द अग्रवाल, सुनील सौंखिया एवं ललित सिंह सांचौरा प्रान्तीय संरक्षक का दायित्व निर्वहन करेंगे। प्रान्तीय कर सलाहकार सी.ए. श्याम नाटाणी नामित किये गये हैं।

प्रान्तीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामावतार अग्रवाल एवं मनोज मुरारका (जयपुर), अनुराग गर्ग (भरतपुर), कृष्ण कुमार जैन (हनुमानगढ़), रतन लाल गोयल एवं हनुमान गोयल (श्रीगंगानगर) को नामित किया गया है। प्रान्तीय कोषाध्यध्यक्ष राममोहन दुसाद को बनाया गया है। प्रान्तीय उपाध्यक्ष पवन अग्रवाल (दाल मिल वाले), हुकुम चन्द अग्रवाल, किशोर नाजवानी, अजय अग्रवाल एवं सौरभ ओसवाल को बनाया गया है। प्रान्तीय अतिरिक्त महामंत्री कैलाश चन्द कायथवाल एवं मधुसूदन गर्ग को बनाया गया है।

नौ जिलों का मनोनयन करते हुए विनोद गोयल को बीकानेर जिलाध्यक्ष एवं प्रान्तीय मंत्री, कृष्णकुमार जैन जिलाध्यक्ष हनुमानगढ़, रतनलाल गोयल जिलाध्यक्ष श्रीगंगानगर, धर्मेन्द्र भण्डारी जिलाध्यक्ष जोधपुर, दामोदर खटोड़ जिलाध्यक्ष उदयपुर, कमल खण्डेलवाल जिलाध्यक्ष राजसमन्द, मनमोहन सिंह जिलाध्यक्ष अजमेर, पुखराज सोलंकी जिलाध्यक्ष पाली, मनीष लश्करी जिलाध्यक्ष बारां तथा केदार प्रसाद पीतलिया को जिलाध्यक्ष सवाईमाधोपुर की जिम्मेदारी दी गयी है।

प्रान्तीय कार्यकारिणी में पवन गोयल (जयपुर), विनय जिन्दल एवं कुलदीप कासनियां (श्रीगंगानगर), नरेन्द्र गोयल (भरतपुर) एवं विट्ठल अग्रवाल (जयपुर) का मनोनयन किया गया है। यह कार्यकारिणी एक अप्रैल से 31 मार्च 2028 तक कार्य करेगी। मनोनयन के साथ यह भी संकल्पित किया गया है कि भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल (इण्डिया) का नारा स्वदेशी उत्पाद, स्वदेशी व्यापार एवं स्वदेशी पर्यटन को आगे बढ़ाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वदेशी अपनाओं के स्लोगन को पुष्ट करेंगी। कार्यकारिणी हर 15 दिन में एक जिले में बैठक आयोजित कर व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेगी।

उन्होंने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर व्यापारी वर्ग में फैल रहे असंतोष के मद्देनजर सुरक्षा के लिये सुदृढ़ योजना का सुझाव राज्य सरकार तथा केन्द्र सरकार को सौंपा जायेगा ताकि व्यापारी जगत में साइबर ठगी के कारण, व्यापार में असामाजिक तत्वों के प्रवेश के कारण और आये दिन व्यापारियों से हो रही लूट एवं हत्याओं को रोका जा सके। इस पर कार्यशाला आयोजित कर केन्द्र सरकार तथा राज्य सरकार का ध्यान खींचा जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित