भरतपुर , जून 14 -- भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयनित होने के बाद राजस्थान में धौलपुर पहुंचे युवा क्रिकेटर रजत बघेल का रविवार को जिला क्रिकेट एसोसिएशन (डीसीए) की तरफ से भव्य स्वागत किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में क्रिकेट प्रेमियों, खिलाड़ियों और खेल जगत से जुड़े लोगों के साथ बड़ी संख्या में युवा क्रिकेटर शामिल हुए। समारोह के दौरान रजत बघेल ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने गुरुओं और क्रिकेट से जुड़े उन लोगों को दिया जिन्होंने संघर्ष के दौर में उनका मार्गदर्शन, सहयोग और प्रोत्साहन देकर उन्हें हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा दी और कठिन परिस्थितियों में भी लक्ष्य पर केंद्रित रहने का हौंसला दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित