नयी दिल्ली , मार्च 26 -- डेमलर ट्रक की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी डेमलर इंडिया कमर्शियल व्हीकल्स (डीआईसीवी) ने गुरुवार को महाराष्ट्र के तलेगांव (पुणे) और मालेगांव (नासिक जिला) में ऑटोबान ट्रकिंग के नाम से दो नये भारतबेंज डीलरशिप के उद्घाटन की घोषणा की।

ये नयी डीलरशिप पश्चिमी भारत के औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स कॉरिडोर में भारतबेंज के निरंतर विस्तार में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।

राष्ट्रीय राजमार्ग 48 (मुंबई-बेंगलुरु पुराना राजमार्ग) पर रणनीतिक रूप से स्थित तलेगांव डीलरशिप पुणे हवाई अड्डे से लगभग 30 किमी और पुणे रेलवे स्टेशन से 28 किमी दूर है। मालेगांव डीलरशिप नासिक जिले के औद्योगिक क्षेत्र में कंपनी की उपस्थिति बनायेगा।

कंपनी ने गुरुवार को बताया कि ये स्थान पुणे और नासिक जिलों में निर्बाध सेवा कवरेज प्रदान करते हैं, विशेष रूप से औद्योगिक केंद्रों, निर्माण स्थलों और लॉजिस्टिक्स संचालन को सहायता के लिए।

अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त तलेगांव डीलरशिप लगभग 40,000 वर्ग फुट के बिल्डअप एरिया में फैली हुई है। डीलरशिप में प्रति वर्ष लगभग 7,200 वाहनों की सर्विसिंग की क्षमता है।

मालेगांव स्थित डीलरशिप नासिक-धुले तथा आगरा-इंदौर-मुंबई मार्गों पर टैंकर, बल्कर तथा कृषि उत्पादों के लिए दो सर्विस-बे और एक पार्ट्स सेंटर के साथ उत्तरी महाराष्ट्र के बाजार को अतिरिक्त कवरेज प्रदान करती है।

डेमलर इंडिया कमर्शियल व्हीकल्स के अध्यक्ष और मुख्य व्यवसाय अधिकारी राजीव चतुर्वेदी ने कहा कि तलेगांव और मालेगांव में कार्यशालाओं का यह रणनीतिक विस्तार, अखिल भारतीय स्तर पर 450 से अधिक संपर्क बिंदुओं तक पहुंचने के कंपनी के प्रयास का हिस्सा है। साथ ही ग्राहकों के बेड़े को बेजोड़ अपटाइम भी प्रदान करता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित