नयी दिल्ली , जुलाई 02 -- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरूवार को कहा कि भामाशाह जी केवल किसी एक समाज के नहीं, बल्कि सम्पूर्ण भारत के प्रेरणापुरुष हैं। उनके आदर्श प्रत्येक समाज और प्रत्येक युवा तक पहुँचें, यही हमारा सामूहिक प्रयास होना चाहिए।

वह यहां भामाशाह जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे। श्री बिरला ने कहा कि जब भी समाज में किसी व्यक्ति के जीवन में अभाव, पीड़ा या संकट दिखाई दे, तब सहायता के लिए सबसे पहले हमारा हाथ आगे बढ़ना चाहिए। यही भामाशाह जी के जीवन का वास्तविक संदेश है।

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि सेवा और समर्पण हमारी सनातन संस्कृति तथा पूर्वजों की अमूल्य विरासत है। समाज के अंतिम व्यक्ति के दुःख को दूर करना ही सच्ची राष्ट्रसेवा और भामाशाह जी के प्रति वास्तविक श्रद्धांजलि है। भामाशाह जी की प्रेरणा केवल इतिहास तक सीमित न रहे, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग और प्रत्येक युवा के संस्कारों का हिस्सा बने। यही विकसित और संवेदनशील भारत की आधारशिला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित