बारां , मार्च 24 -- राजस्थान में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष शंकर गौरा के प्रथम बार बारां आगमन पर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

श्री गौरा के आगमन पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष रोहित नागर एवं शहर अध्यक्ष रितेश पंजाबी के नेतृत्व में शहर के प्रताप चौक पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने साफा एवं फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया।

अम्बेडकर सर्किल पर दिलीप शाक्यवाल और धर्मदा चौराहा पर निशांत तिवारी सहित कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर श्री गौरा ने कहा कि बारां जैसे क्षेत्र में युवाओं की ऊर्जा और जागरूकता संगठन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। वर्तमान में युवा देश की ताकत है और वह संगठित होकर कार्य करे तो बड़े से बड़ा परिवर्तन संभव है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित