पटना, अप्रैल 05 -- बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी आगामी 11 अप्रैल को महान समाज सुधारक एवं सत्यशोधक समाज के संस्थापक ज्योतिबा राव फूले की 199वीं जयंती जिला स्तर पर मनाएगी।

श्री सरावगी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा के सभी 52 संगठनात्मक जिलो में उनकी पार्टी 11 अप्रैल को समारोह आयोजित कर ज्योतिबा फूले की जयंती मनायेगी।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस कार्यक्रम का संयोजक भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी प्रभात मालाकार को बनाया गया है और सभी जिलों में बनाये गए संयोजक उन्हें इस आयोजन में सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के जरिये पार्टी महात्मा फूले के विचारों और आदर्शो को जन जन तक पहुंचायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित