कटिहार, सितंबर 13 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने रविवार को कहा कि भाजपा केवल चुनाव लड़ने वाला राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए निरंतर काम करने वाला संगठन है।श्री सरावगी आज अपने प्रवास कार्यक्रम के तहत कटिहार पहुंचे। कटिहार पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के इस स्नेह और विश्वास के लिए आभार जताते हुए कहा कि संगठन की असली ताकत उसके कार्यकर्ता हैं और भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बल पर लगातार मजबूत हो रही है।

‎कटिहार पहुंचने के बाद संजय सरावगी जिला कार्यालय, सिरसा पहुंचे, यहां कार्यकर्ता समागम सह सम्मान समारोह में उन्होंने हिस्सा लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित