भोपाल , अक्टूबर 24 -- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता सोमवार को यहां भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोशल मीडिया विभाग की कार्यशाला को संबोधित करेंगे।

भाजपा के सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक सुयश त्यागी ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि कार्यशाला में प्रदेश पदाधिकारियों, संभाग प्रभारियों एवं सह प्रभारियों, जिला संयोजकों और सह संयोजकों सहित सोशल मीडिया विभाग के कार्यकर्ता शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित