जयपुरइ , मार्च 29 -- राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने कहा है कि राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार न तो युवाओं को नौकरी दे रही और न ही सुरक्षित एवं स्वच्छ वातावरण दे पा रही हैं।
श्री गहलोत ने रविवार को अपनी सोशल मीडिया सीरीज 'इंतजारशास्त्र' की सातवीं कड़ी जारी करते हुए यह आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की अदूरदर्शिता से 'प्रताप नगर कोचिंग हब' की दुर्दशा हो रही है। एक तरफ करोड़ों की लागत से बना देश का पहला व्यवस्थित कोचिंग हब धूल फांक रहा है वहीं सरकार त्रिवेणी नगर से गुर्जर की थड़ी तक 185 करोड़ रुपए की अनावश्यक एलिवेटेड रोड थोप रही है।
उन्होंने कहा कि पहले से पर्याप्त कैंपस वाली आईआईटी जोधपुर को जयपुर में बेवजह कोचिंग हब परिसर दिया जा रहा है श्री गहलोत ने कहा कि आखिर किसके दबाव में कोचिंग संस्थानों की शिफ्टिंग नहीं हो रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित