रायपुर , सितंबर 04 -- छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता विकास उपाध्याय ने शुक्रवार को राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर जनविरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस 'शुगर सत्याग्रह' के माध्यम से जनता के हक और अधिकारों की आवाज बुलंद करेगी।
श्री उपाध्याय ने कहा कि सरकार की कथित गलत नीतियों और फैसलों से आम जनता परेशान है तथा जनता से जुड़े सवालों को लेकर कांग्रेस संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि अन्याय और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सत्याग्रह कांग्रेस की पुरानी परंपरा रही है और इसी क्रम में 'शुगर सत्याग्रह' किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को जनता से जुड़े सवालों का जवाब देना होगा। कांग्रेस जनता के हक और अधिकारों की लड़ाई में हर मोर्चे पर मजबूती से खड़ी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित