मधेपुरा , सितंबर 12 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने शनिवार को कहा कि ‎भाजपा राष्ट्र निर्माण और जनसेवा के संकल्प के साथ काम करने वाला संगठन है और पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसके कार्यकर्ता हैं।‎श्री सरावगी आज अपने प्रवास कार्यक्रम के तहत आज अररिया से मधेपुरा पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

‎स्वागत के बाद संजय सरावगी जिला भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लिया और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी कार्यक्रमों को पूरी सक्रियता के साथ सफल बनाने का आह्वान किया।

‎कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री सरावगी ने कहा कि भाजपा राष्ट्र निर्माण और जनसेवा के संकल्प के साथ काम करने वाला संगठन है। उन्होंने कहा कि पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसके कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि बूथ का कार्यकर्ता ही संगठन की नींव है और कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही भाजपा का संगठन समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आम लोगों के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने और उनकी समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आह्वान किया।

श्री सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में व्यापक बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि बिहार में भी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में विकास की गति तेज हुई है। केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान तक पहुंच रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं तथा सेवा और संगठन के माध्यम से जनता का विश्वास और मजबूत करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित