भोपाल , मार्च 16 -- भारतीय जनता पार्टी भोपाल नगर के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक आज अटल भवन स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित की गई।

बैठक में भोपाल जिलाध्यक्ष रविन्द्र यति और जिला प्रभारी जसवंत सिंह हाड़ा उपस्थित रहे। इस अवसर पर नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों का पुष्पहार पहनाकर और मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया गया।

जिला प्रभारी श्री हाड़ा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने पदाधिकारियों से संगठन की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया।

जिलाध्यक्ष श्री यति ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण से ही संभव है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सभी पदाधिकारी मिलकर कार्य करें तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाएं।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष राम बंसल रेनवाल, अभय पंडित, भसित दीक्षित, राजकुमार विश्वकर्मा, भीकम सिंह बघेल, अमन यादव, विनय ददलानी और गुंजन चौकसे, जिला महामंत्री मुकेश राय और प्रदीप शेखावत, जिला मंत्री राकेश कुकरेजा, उत्कर्ष नायक, धर्मेंद्र परिहार, योगेश वासवानी, जितेंद्र अहिरवार, संतोष हिरवे और सरिता पीपलोदे, कोषाध्यक्ष राघवेंद्र द्विवेदी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित