रायपुर , अक्टूबर 24 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश मीडिया विभाग की आवश्यक बैठक आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों, मीडिया प्रबंधन और केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं तथा उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि मीडिया विभाग पार्टी की विचारधारा और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से तथ्यों के आधार पर पार्टी का पक्ष मजबूती से रखने और सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित