पटना , सितंबर 10 -- ारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के प्रदेश कार्यालय में बिहार के सभी लोकसभा एवं राज्यसभा सांसदों, बिहार विधान परिषद एवं विधानसभा के सदस्यों, बोर्ड एवं निगमों के अध्यक्षों एवं सदस्यों तथा प्रदेश पदाधिकारियों के सोशल मीडिया हैंडलर्स की महत्वपूर्ण बैठक-सह-कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने सोशल मीडिया के विभिन्न आयामों, नैरेटिव निर्माण, डिजिटल इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने तथा प्रभावी कंटेंट स्ट्रैटेजी को लेकर विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन दिया।

श्री सरावगी ने कहा कि आज के डिजिटल दौर में सोशल मीडिया संगठन और जनता के बीच संवाद का एक महत्वपूर्ण और प्रभावी माध्यम बन चुका है। ऐसे में पार्टी के सोशल मीडिया हैंडलर्स की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, संगठन के कार्यक्रमों तथा कार्यकर्ताओं के सेवा कार्यों की जानकारी तथ्यपरक, सरल और प्रभावी तरीके से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचनी चाहिए।

श्री सरावगी ने सोशल मीडिया पर सकारात्मक एवं तथ्य आधारित नैरेटिव को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि कंटेंट की गुणवत्ता के साथ उसकी प्रस्तुति, पहुंच और प्रभाव भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से जनता से निरंतर संवाद स्थापित करने और बदलते डिजिटल ट्रेंड के अनुरूप रणनीति तैयार करने की आवश्यकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित