भोपाल , सितंबर 16 -- मध्यप्रदेश शासन की कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके ने बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी जनसमस्याएं और सुझाव सुने तथा संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। जिन प्रकरणों में विभागीय कार्रवाई आवश्यक है, उन्हें शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रभुराम चौधरी उपस्थित रहे।

श्रीमती उइके ने कहा कि कार्यकर्ताओं के माध्यम से प्राप्त जनसमस्याओं का गंभीरतापूर्वक परीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान तथा उन्हें शासन की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ सुनिश्चित करना मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल के नेतृत्व में संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित