भोपाल , अगस्त 04 -- मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह और राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी जनसमस्याएं और सुझाव सुने।
भाजपा की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार मंत्रियों ने कार्यकर्ताओं द्वारा उठाए गए विभिन्न मामलों पर संबंधित अधिकारियों से तत्काल चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। जिन प्रकरणों का मौके पर निराकरण संभव था, उनका तत्काल समाधान कराया गया, जबकि अन्य मामलों को आवश्यक कार्रवाई और शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया।
मंत्री राकेश सिंह और मंत्री दिलीप अहिरवार ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि उनके माध्यम से प्राप्त प्रत्येक जनसमस्या का गंभीरतापूर्वक परीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के माध्यम से प्राप्त जनसमस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी निराकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित