रायपुर , अक्टूबर 19 -- छत्तीसगढ़ के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर कन्या पूजन एवं भोज का आयोजन किया गया। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में नौ कन्याओं का विधि-विधान से पूजन कर उन्हें भोज कराया गया।
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने कन्या पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। कर्मवीर सिंह ने कहा कि नवरात्रि शक्ति की उपासना का पर्व है। भारतीय संस्कृति में कन्याओं को देवी स्वरूप माना गया है और कन्या पूजन सनातन परंपरा का अभिन्न अंग है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित