भोपाल , अक्टूबर 08 -- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल 09 और 10 अक्टूबर को इंदौर, झाबुआ, आलीराजपुर, धार ग्रामीण और बड़वानी जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न सेवा कार्यों में शामिल होने के साथ संगठनात्मक बैठकों को संबोधित करेंगे।

श्री खण्डेलवाल 09 अक्टूबर को रात आठ बजे इंदौर पहुंचेंगे। वे 10 अक्टूबर को सुबह 10.30 बजे झाबुआ पहुंचकर पार्टी की जिला बैठक को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 1.30 बजे आलीराजपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित रंगोली कार्यक्रम में शामिल होंगे।

श्री खण्डेलवाल दोपहर 2.30 बजे आलीराजपुर में जिला बैठक और शाम 3.30 बजे जिला कोर ग्रुप की बैठक को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम पांच बजे धार जिले के कुक्षी में धार ग्रामीण की जिला बैठक तथा शाम 6.30 बजे जिला कोर ग्रुप की बैठक में शामिल होंगे। श्री खण्डेलवाल इसके बाद बड़वानी पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित