भीलवाड़ा , सितम्बर 16 -- राजस्थान में भीलवाड़ा में नगर निगम महापौर पद के चुनाव में उस समय नया मोड़ आ गया, जब वार्ड नंबर 10 की निर्दलीय प्रत्याशी संतोष कंवर ने नामांकन दाखिल करके भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी जसवंत कंवर के निर्विरोध निर्वाचन की राह रोक दी। महापौर पद के लिए भाजपा प्रत्याशी जसवंत कंवर ने दो नामांकन दाखिल किए थे। वहीं, वार्ड नंबर 10 से निर्दलीय प्रत्याशी संतोष कंवर ने भी अपनी नामजदगी दर्ज करा दी। इसके चलते महापौर पद पर निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति समाप्त हो गई और अब चुनाव कराना होगा।
अब 21 सितंबर को मतदान होगा। खास बात यह है कि संतोष कंवर का संबंध महापौर प्रत्याशी जसवंत कंवर के पड़ोसी वार्ड नंबर 10 से है। ऐसे में वार्ड 10 की यह नामांकन प्रक्रिया नगर निगम की चुनावी राजनीति में चर्चा का विषय बन गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित