मुंबई , अगस्त 10 -- महाराष्ट्र के सत्ताधारी गठबंधन में उभर रहे राजनीतिक संकट के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और वन मंत्री गणेश नाइक ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शहरी विकास नीतियों को लेकर तीखा बयान जारी करते हुए सरकार पर सवाल उठाये हैं।

भाजपा नेता नाइक ने सानपाड़ा में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में इस 'क्लस्टर पुनर्विकास योजना' के लागू होने के तरीके की कड़ी आलोचना करते हुए नीति-निर्माताओं पर आरोप लगाया कि वे जनहित को नज़रअंदाज़ करके रियल एस्टेट डेवलपर्स को फ़ायदा पहुंचा रहे हैं।

श्री नाइक ने इस दौरान अपने संबोधन में कहा, "भवन निर्माताओं के साथ मिलीभगत करके, इन लोगों ने महाराष्ट्र को 10 साल पीछे धकेल दिया है।"उन्होंने सुनियोजित टाउनशिप कॉलोनियों में ज़बरदस्ती क्लस्टर विकास थोपे जाने के खिलाफ चेतावनी देते हुए कहा, "अगर किसी को लगता है कि वे जनता को हल्के में ले सकते हैं और राजनीतिक नौटंकी कर सकते हैं, तो गणेश नाइक को पता है कि उनके इस ड्रामे को कैसे सार्वजनिक तमाशा बनाना है और उन्हें उनकी औकात कैसे दिखानी है।"उन्होंने नवी मुंबई में मज़बूत ढांचे वाली या मुश्किल से 20 साल पुरानी इमारतों और संपत्तियों पर क्लस्टर योजनाएं थोपे जाने का ज़ोरदार विरोध किया। साथ ही उनका तर्क था कि सामान्य पुनर्विकास ही काफ़ी है और 'यूनिफाइड डेवलपमेंट कंट्रोल एंड प्रमोशन रेगुलेशंस' (यूडीसीपीआर) के तहत क्लस्टर नीतियां मुख्य रूप से बिल्डरों की जेबें भरने का काम करती हैं।

Shiv Sena (UBT) leader Aaditya Thackeray capitalised on the ruling alliance's infighting, remarking that cabinet ministers often possess internal data, lending credence to Naik's critique of Shinde's tenure. Thackeray also took a sharp jab at Shinde regarding accountability and political transitions.शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने सत्ताधारी गठबंधन के तनाव पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कैबिनेट मंत्रियों के पास अक्सर अंदरूनी जानकारी होती है। श्री ठाकरे ने जवाबदेही और राजनीतिक बदलावों को लेकर भी शिंदे पर तीखा कटाक्ष किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित