नयी दिल्ली , मार्च 19 -- असम विधानसभा चुनाव के लिये भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से जारी 88 उम्मीदवारों की पहली सूची में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा को उनकी परंपरागत जालुकबाड़ी विधानसभा सीट से एक बार फिर मैदान में उतारा गया है। वहीं कुछ तीन दिन पहले भाजपा में शामिल हुये वरिष्ठ कांग्रेस नेता और लोकसभा सांसद प्रद्योत बारदोलई को पार्टी ने दिसपुर सीट से उम्मीदवार बनाया है।

भाजपा द्वारा जारी सूची के अनुसार, रंजीत कुमार दास को भवनिपुर-सोरभोग, जयंत मल्ल बरुआ को नलबाड़ी और चंद्रमोहन पटोवारी को तिहु से टिकट दिया गया है। इसके अलावा बिस्वजीत दैमरी को तामुलपुर, राणोज पेगू को ढेमाजी और विजय मलाकर को रामकृष्ण नगर से उम्मीदवार बनाया गया है।

पार्टी ने भूपेन कुमार बोरा को बिहपुरिया, कृष्णेंदु पॉल को पाथरकांडी और अशोक सिंघल को ढेकियाजुली से मैदान में उतारा है। वहीं डॉ. राजदीप रॉय को सिलचर, पल्लब लोचन दास को बिश्वनाथ, रमेश्वर तेली को डुलियाजन और सुषांत बोरगोहेन को डेमोव से टिकट मिला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित