हमीरपुर (हिमाचल) , जुलाई 07 -- हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को हमीरपुर जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर जीत हासिल की है।

हमीरपुर के उपायुक्त गंधर्व राठौर की अध्यक्षता में हुई बैठक में अनीता देवी को अध्यक्ष और गुरदीप सिंह को हमीरपुर ज़िला परिषद का अध्यक्ष चुना गया।

इसके साथ ही भाजपा ने आज हुए चुनाव में दोनों पदों पर जीत हासिल करके हमीरपुर ज़िला परिषद पर अपना कब्ज़ा बनाए रखा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित